- अध्यक्ष श्रीमन्त विक्रमसिंह पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत
देवास। देवास जिला कबड्डी संघ की प्रबंध कार्यकारिणी गठित हुई, जिसमें अध्यक्ष श्रीमंत विक्रमसिंह पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष विष्णुप्रसाद वर्मा, सचिव अनवर खान, संयुक्त सचिव हेमेन्द्र निगम, संदीप जाधव, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, रामचरण पटेल, अर्जुन यादव, संतोष दुबे, सुरेन्द्र सिंह गौड़, इक़बाल खान, बालकृष्ण यादव, कुलदीप जोशी, मोहित जोशी, कु. किरण राव कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए।
कार्यकारिणी गठन के पश्चात अध्यक्ष श्रीमन्त विक्रमसिंह पवार ने कहा कि देवास में कबड्डी खेल के विकास के लिए एक नवीन योजना बनाई जा रही है। जिसमें जिले के समस्त खिलाडिय़ों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर शहर का नाम राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करे। उक्त जानकारी हेमेन्द्र निगम ने दी

