देवास, संस्था ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सर्व पल्ली डा राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया | इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सय्यद अब्दुल बारी, उपाध्यक्ष शाहिद शैख़, सचिव शब्बीर एहमद, कोषाध्यक्ष इश्तियाक शैख़, कार्यकारिणी सदस्य मो जमील खान, सादिक शैख़, डा हन्नान फारुखी, प्राचार्य इरफाना कुरैशी एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे | इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष महोदय ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया | उपाध्यक्ष महोदय ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए सिकन्दर – अरस्तु के माध्यम से गुरु के सम्मान के बारे में बताया | कोषाध्यक्ष महोदय ने बच्चों को शिक्षा और शिक्षक के सम्मान के प्रति अवगत कराया | विद्यार्थियों द्वारा संस्था पदाधिकारियों, प्राचार्य व् शिक्षकगण का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया | कार्यक्रम का सञ्चालन तासीन सर एवं सीनियर छात्र छात्राओं द्वारा किया गया |
Related Posts '
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...

