देवास। मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर 24 अगस्त को जियो फैंस गिरदावरी के विरोध में देवास नगर एवं देवास ग्रामीण तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में खेतों में पानी भरे होने, मेढ़ों में चारा व खरपतवार बहुत अधिक होने से खेतों में जाना संभव नहीं हो पाता है। बारिश के दिनों में आए दिन जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने व उनके काटने की घटनाएं होती है। जियो फैंस हेतु प्रत्येक खेत में जाना होता है, जिससे कार्य के दौरान नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसानों द्वारा अपने खेतों को आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से बचाव हेतु चारों तरफ तार फेंसिंग की जाती है और उसमें बिजली का करंट भी प्रवाहित किया जाता है, जिससे भी दुर्घटना की संभावना रहती है। इस तरह के करीब 9 बिंदुओं पर अपना विरोध प्रकट करते हुए पटवारी संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारीगण मौजूद थे।
Related Posts '
31 AUG
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार...
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...

