देवास। आगामी त्यौहार दीपोत्सव के उपलक्ष्य में इंदिरा नगर स्थित सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल में शुक्रवार को रांगोली प्रतियोगिता, पुष्प सज्जा, कलश सज्जा, दीप सज्जा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय संचालक शकील कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदान, योगा, स्वच्छता, शहीदो को नमन एवं राष्ट्रीयता से ओतप्रोत रांगोली का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। वहीं पुष्प सज्जा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पुष्पो से सजावट का प्रदर्शन एवं दीया प्रतियोगिता के अंतर्गत आकर्षक सूर्य दीया, मयूर दीया, कांच के दीये, पंचोली दीया, पिरामिट दीया, रंगीन दीये सहित कई आकर्षक दीयो का निर्माण विद्यार्थियों ने किया। इस अवसर विद्यालय के शिक्षिका ज्योति सूर्यवंशी, प्रतिभा आंधले, नेहा अग्रवाल ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...

