श्री कृ.प.शा.महाविद्यालय में 5 एवं 6 फरवरी को होगा कॅरियर मेले का आयोजन

देवास। श्री कृ.प.शा.महाविद्यालय में 5 एवं 6 फरवरी को स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कॅरियर मेले का आयोजन शासन की योजना अंतर्गत किया जा रहा है। मेला प्रभारी डॉ. अजय काले ने बताया कि मेले के संरक्षक जिलाधीश, अतिरिक्त संचालक उज्जैन संभाग एवं सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य है। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को आज के समय में एवं आगामी 5 वर्षो में उपलब्ध रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों, स्वरोजगार बाबद भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं यथा वित्त व्यवस्था, ऋण, सब्सिडी, प्रोत्साहन, रियायत इत्यादि की जानकारी के साथ ही वर्तमान दौर एवं आगामी 5 वर्षो में उपलब्ध निजी व शासकीय योजगार अवसरों की जानकारी के साथ ही देवास केे 25 से अधिक नियोक्ताओं द्वारा ऑन दी स्पॉट प्लेसमेंट भी किया जाएगा।
मेले में मुख्यरूप से जिला उद्योग केन्द्र, जिला रोजगार कार्यालय, उद्यमिता विकास केन्द्र, लीड बैंक, एन.आर.एल.एम., कृषि विभाग, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि शासकीय कार्यालयों के साथ साथ निजी संस्थाओं जैसे विप्पी इंडस्ट्रीज, आयशर कंपनी, एस.बी.आई लाईफ, विनर्स ट्रेट परिवार, रिवोल्यिुशन साल्युशन, ऑस्कस प्लास्टिक, विनर्स इंजीनियरिंग, मैसूर दीप कंपनी आदि द्वारा स्टॉल लगाया जाना प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश का सेेना में प्रतिशत कम होने के कारण शासन की मंशा है कि इसे बढ़ाया जाए । इसी तारतम्य में मेेले में सेना, एन.सी.सी. के अधिकारियों द्वारा भी स्टाल लगाकर उनका व्याख्यान भी रखा गया है जिससे विद्यार्थी प्रेरित हो सके। मेले में शहर के तीन शासकीय महाविद्यालयों के साथ साथ जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों व शासकीय आई.टी.आई, महाविद्यालय एवं शासकीय विद्यालयों सेे बड़ी मात्रा में विद्यार्थियों केे उपस्थित होने की संभावना है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply