भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में दिनांक 02.02.2020, रविवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों का स्वागत किया। सभी विद्यार्थी भव्य परिधान में उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किए जिससे वातावरण भावुक हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय संचालिका हैंसी थाॅमस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ललित कुमार गुलवने एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा हेतु अग्रिम शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की आकांक्षा र्मा एवं अनुज महाजन को मिस सेन थाॅम एवं मिस्टर सेन थाॅम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की चंचल दुबे एवं इंसिया जौहर द्वारा किया गया।

