देवास/ विद्यालय के कक्षा 11 वी के विद्यार्थियों ने अपने सिनीयर को उनके उज्जवल भविष्य की षुभकामनाए देने के उद्धेष्य से बिदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कक्षा 11 वी के विद्याथियो ने आर्कषक नृत्य प्रस्तुत किए, व अपने वरिष्ठ विद्याथियो को पुष्प व उपहार दिए। संस्था ने मिस्टर फेयरवेल पंकज गोरा, मिस फेयरवेल हिमानी कपूर, मि. एबेनेज़र अंकित मीना, मिस एबेनेज़र प्रिया यादव को घोषित किया।
इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या श्रीमती अर्चला श्रीवास्तव एवं समस्त षिक्षको ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था संचालक अशोक जोशी ने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली कठिनाईयों से अवगत कराते हुए उनसे दृढ़तापूर्वक सामना करने का मूलमंत्र दिया।

