देवास/ फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल की प्रतिभावान उभरती हुई कक्षा तीसरी में अध्यनरत नन्ही गायिका अंजनी सिंह ठाकुर ने अपनी गायन प्रतिभा से भारत वर्ष में देवास एवम शाला का नाम रोशन किया। इस उभरती कलाकारा ने विगत तीन माह में बहुत सी ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कई पुरस्कार प्राप्त किये।
इसी कड़ी में श्री नाकोडा भैरव मंडल पायधुनी मुंबई द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में भारत के अलावा बैंकाक, थाईलैंड , ऑस्ट्रेलिया, यू के आदि देशो के 706 प्रतियोगियो ने भाग लिया था।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवम समस्त स्टाफ द्वारा अंजनी सिंह का सम्मान किया गया एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की। उपोराक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज किटूकले द्वारा दी गई।

