श्री गजानन महाराज शेगाँव (महाराष्ट्र) का 110 वा. समाधि महोत्सव

देवास। आज समर्थ श्री गजानन महाराज शेगाँव ( महाराष्ट्र) का 110 वा. समाधि महोत्सव (ऋषि पंचमी के दिन) हैं। आज ही के दिन समर्थ गजानन महाराज ने जीवंत समाधि ली थी। गजानन महाराज के चमत्कारों के अनुभव सभी भक्तो को आज भी होता हैं। गजानन संस्थान शेगाँव में आज भी महाप्रसादी, दर्शन, भक्त निवास में ठहरना आदि सभी बहुत ही अनुशासन से होता हैं। यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह हैं की यहाँ वी.आई.पी दर्शन की कोई अलग से व्यवस्था नहीं हैं और यहां का सारा संचालन समर्थ के आशीर्वाद से होता हैं ऐसा भक्तों का मानना हैं।
इसी तरह देवास में कर्मचारी कालोनी में श्री राम गजानन मंदिर और उपाध्याय नगर में पशुपति नाथ मंदिर में समर्थ की मूर्ति प्रतिस्थापित हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay