देवास 26 मार्च 2022/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन देवास शहर एवं बायपास स्थित ढाबों , होटलों एवं अन्य स्थानों पर आबकारी दल की अलग-अलग टीमों द्वारा कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कायम किए गए। कार्यवाही में 75 पाव देशी मदिरा, 24 बोतल बियर, 01 बोतल एवं 4 पाव अंग्रेजी मदिरा व्हिस्की के जप्त किए गए। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 11 हजार 205 रूपये है। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Related Posts '
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...

