सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘सिल्वर जुबली खेल उत्सव के अंतर्गत इंटर स्कूल स्वीमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कई खेल प्रतियोगिताएॅं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में इंटर स्कूल स्वीमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, सेंट थॉम एकेडमी, विंध्याचल एकेडमी, मॉडल स्कूल, एबनेजर स्कूल, सरस्वती विद्या मन्दिर, अनामय स्कूल, आदि विद्यालयों के स्विमर्स ने सहभागिता की।
इस प्रतियोगिता में सभी वर्गो में श्रेष्ठता साबित करते हुए सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी ने सभी स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।
अंडर 14 बालिका आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री-स्टाईल स्वीमिंग प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की कु. वंषिका माधवानी ने प्रथम, सेंट थॉम एकेडमी की कु. अनन्या वाजपेयी ने द्वितीय एवं अनामय स्कूल की कु. माही वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर 14 बालक आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री-स्टाईल स्वीमिंग प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के आदित्य पवार ने प्रथम, सेंट थॉम एकेडमी के आदित्य दुबे ने द्वितीय व मयंक रालोटी ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
अंडर 17 बालिका आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री-स्टाईल स्वीमिंग प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की कु. अक्षरा वर्मा ने प्रथम व कु. भूमिका व्यास ने द्वितीय एवं सेंट थॉम एकेडमी की कु. लतिका चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर 17 बालक वर्ग की 50 मीटर फ्री-स्टाईल स्वीमिंग प्रतियोगि में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के नमन कुमावत ने प्रथम, एबनेजर स्कूल के नकुल चौधरी ने द्वितीय एवं सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के अथर्व नागर ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण डी.एस.पी. (ट्रेफिक) किरण शर्मा एवं विद्यालय के निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा व राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. नेहा बघेल एवं विद्यालय की उपप्राचार्या श्रीमती रश्मी शर्मा के कर कमलो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती भावना मालवीय व आभार श्रीमती श्वेता टेनी द्वारा किया गया।
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कोच श्री संयम पुजारी व खिलाड़ियों को बधाई दी गई।