पूर्णाहूति के साथ चण्डी महायज्ञ का समापन


-भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

देवास। चामुण्डा टेकरी पर 20 जून से चल रहे माँ चामुण्डा प्रकटोत्सव एवं चण्डी महायज्ञ का समापन 26 जून को हुआ। अभिजीत मुहूर्त में यज्ञाचार्य पं. सुभाष रावल एवं वैदिक पंडितों ने यज्ञ पूर्णाहूति करवाई गई। सैकड़ों माता के भक्तों ने इसका लाभ लिया। पूर्णाहूति के पश्चात परिक्रमा मार्ग पर निकली कलश यात्रा में बडी संख्या में महिला पुरूषों ने भाग लिया। इसके पश्चात जनसहयोग से भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने माता का महाप्रसाद ग्रहण किया, भंडारा देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में समिति के रितेष पुजारी, मुकेश पुजारी, संतोष पुजारी, परेश पडियार, महेश पुजारी, संदीप पुजारी, संजय पुजारी विनय पुजारी सहित समिति सदस्यों के साथ देव स्थान प्रबंध समिति, निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay