फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल , देवास के विद्यार्थियों को विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए उज्जैन स्थित जंतर मंतर ले जाया गया| जंतर मंतर ( वैधशाला ) में विद्यार्थियों ने सन डायल एवं अनेक प्रकार के यंत्रों द्वारा ग्रहों की गति और कक्षाओं के अध्ययन के बारे में जाना|
प्लेनेटोरियम में चन्द्रमा से सम्बंधित संपूर्ण जानकारी थ्री डी वीडियो के माध्यम से दी गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने इस्कोन मंदिर जाकर मंदिर केइतिहास एवं भगवान कृष्ण के विविध स्वरूपों को विस्तार से समझा। शैक्षणिक भ्रमण का प्रबंधन एडमिन मैनेजर श्री उदय पवार द्वारा किया गया | पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह बना रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply