देवास सहोदया स्कुल कॉम्प्लेक्स का हुआ गठन

देवास/ केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालक की औपचारिक बैठक मे देवास सहोदया स्कुल कॉम्प्लेक्स का गठन किया गया। ज्ञात हो यह सहोदया स्कुल कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल मान्यता देता है।
उक्त बैठक सेन्ट्रल इंडिया ऐकेडमी के सभागार मे हुई। इसमे देवास के प्रायः सभी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
प्रथम सभा मे पदाधिकारीयों का चुनाव किया गया जिसमें सेन्ट्रल इंडिया ऐकेडमी की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह को अध्यक्ष व दिल्ली वर्ल्ड पब्लीक स्कुल के प्राचार्य इन्द्र नील बेनर्जी को सचिव ,सतपुड़ा ऐकेडमी देवास के प्राचार्य जॉन जॉब को संयुक्त सचिव व सेंट थॉमस स्कुल के प्राचार्य पी.जे. थॉमस को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सहोदया स्कुल केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल के विद्यालयों के आपसी तालमेल व गतिविधीयों के लिए कार्य करता है व शिक्षा का स्तर सुधारने हेतु विभिन्न आयोजन करता है इसलिए सभी गतिविधीयों के लिए सत्र 2024-25 के गतिविधी केलेंण्डर पर चर्चा हुई।
अंत मे धन्यवाद प्रस्ताव इन्द्र नील बेनर्जी द्वारा प्रेषित किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay