दिनांक 4 एवं 5जुलाई 2025 को, देवास के चिमना बाई कन्या उच्चत्तर विद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय इंस्पायर्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए 68 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास कलेक्टर महोदय श्री ऋतुराज जी थे साथ ही प्रदर्शनी में भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह जी सेंधव एवं और भी कई सम्मानीय व्यक्ति उपस्थित थे। इस विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय देवास से तीन विद्यार्थी ख्याति जयसवाल, ध्रुव सोनी और अश्मित खानुजा ने भाग लिया भाग लिया। जिसमे से दो विद्यार्थी अश्मित सिंह खनूजा ओर ध्रुव सोनी का राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। बच्चों ने सेंसिकैप ओर सेफ्टी 360 जैसे आधुनिक मॉडल प्रस्तुत किए जिनकी सराहना स्वयं कलेक्टर महोदय एवं उपस्थित सभी निर्णायकों के द्वारा की गई।बच्चों का मार्गदर्शन उनकी विज्ञान शिक्षिका पलक गोयल द्वारा किया गया। बच्चों को इस सफलता के लिए विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर निशा, स्कूल प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण और अभिभावकों ने बधाई दी। सभी प्रतिभागियों को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।