फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा वार्षिक क्रीडोत्सवउत्साह से मानया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में खो खो ,कबड्डी ,टेबल टेनिस ,चेस ,बास्केटबॉल ,स्केटिंग, टग ऑफ वॉर ,200 मी रेस,रिले रेस एवं 100 मी रेस,किक द बॉल ,सैक रेसआदि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों दवारा आकर्षक ड्रिल्स एवं परेड की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के चारों हाउस- फ्लेमिंगो , नाइटिंगेल, फ़ीनिक्स व् फाल्कन ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर पालकों ने भी रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री मनोज चौधरी जी दवारा मशाल प्रज्वलितकर की गई। स्कूल डायरेक्टर श्री सुधीर कुकरेजा द्वारा बच्चो को संबोधित करते हुए खेलों का महत्व बताया गया। प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों कोमेडल व् सर्टिफिकेट से पुरस्क़ृत किया गया। श्री निरंजन यादव (खेल शिक्षक) दवारा सभी खेलों का संचालन किया गया । अंत में फ्लेमिंगो हॉउस ओवर आल चैम्पियन रहा। कार्यक्रम का संचालन अंकित चौधरी तथा शालिनी चौधरी दवारा किया गया। प्राचार्य श्री अरुण अग्रवालनेसभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
Related Posts '
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...

