कैंब्रिज स्कूल ने एक पौधा माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण
देवास। एक पौधा माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. पी. मिश्रा, स्कूल प्रबंधक रितेश मिश्रा, प्रज्ञा मैडम, तरुणा मैडम, हर्षा मैडम, महेंद्र जैन तथा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर स्थित गार्डन में एक पौधा माँ के नाम के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्राचार्य आर. पी. मिश्रा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक बच्चे को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने की शपथ दिलाई।
विद्यालय परिवार ने इस अभियान को प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और मातृ सम्मान से जोड़ते हुए सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।


