देवास। द हिमालय एकेडमी, राधागंज में भारत विकास परिषद के संयोजन से बालिका स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर सेमिनार आयोजित किया गया। डॉ. प्राची माहेश्वरी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। प्रीति कीर ने आनंदी महिला उत्थान समिति के संबंध में जानकारी देते हुए छात्राओं के स्वास्थ्य एवं आत्मरक्षा के संबंध में चर्चा की। भारत विकास परिषद की अध्यक्ष वृषाली आप्टे एवं भारत विकास परिषद की सचिव रचना तलाटी ने भी छात्राओं को उपयोगी जानकारी दी।
इस अवसर पर किरण राजपूत, नेहा अग्रवाल, प्रज्ञा अधिकारी एवं विनीता माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी संस्था प्राचार्य आयुषी जैन ने दी।