मातृ दिवस के उपलक्ष्य में हिल टॉप अकादमी, अनिल श्री नगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समर केम्प मे आने वाले सभी छात्रों ने अपनी मम्मियों के लिए ग्रीटिँग कार्ड्स बनाये, कविता पढ़ी एवं स्पीच दी। मम्मियों के लिये चेयर रेस, अक्षर अन्ताक्षरी एवं विभिन्न क्विज़ का आयोजन किया गया। संचालिका श्रीमती आरती पाण्डे ने अपने स्वागत भाषण में माँ को इश्वर की सर्वोत्कृष्ट रचना बताते हुए उन्हें बच्चों का भाग्यविधाता कहा क्योंकि माँ पहला गुरु एवं माता पिता देवतुल्य माने गए हैं। शिक्षिका श्रीमती मधु पवार कार्यक्रम का संचालन किया। श्रीमती राजश्री महसांगे ने पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शाला परिवार की ओर से आप सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...

