दृष्टिहीन कन्या केन्द्र मेें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

देवास। म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ द्वारा संचालित म.प्र. दृष्टिहीन कन्या केन्द्र विद्यालय में 72 वां राष्ट्रीय पव्र स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर झंडावंदन मुख्य अतिथि सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष समाजसेवी संजय जैन, उद्योगपति कमल बर्डिया, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. डी. पी. श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक बलजीतसिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा, परामर्शदाता राधेश्याम सोनी, दिलीपसिंह चौधरी, सचिव डॉ. सुरेश शर्मा, सहसचिव रामेश्वर जलोदिया, कोषाध्यक्ष गोपाल पंडित, संचालक रमाकांत दुबे, प्राचार्य शिल्पा दीवान, लेखापाल संतोष जोशी, खुशबू पालीवाल, नेहा वर्मा, पुष्पा वीरपरा, रानी कछावा, के.एन.पारीक, श्याम सेनी, राकेश रावत आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केन्द्र की छात्राओं द्वारा भाषण, कविता पाठ, राष्ट्रगान, सामूहिक नृत्य, एकल एवं सामूहिक गान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासक संतोष जोशी ने किया एवं आभार ब्रेल शिक्षिका सुबुही हाशमी ने व्यक्त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply