केरल आपदा पीड़ितों के लिए सेन थाॅम एकेडमी द्वारा किया गया एक छोटा-सा प्रयास

भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले ओणम महोत्सव को इस वर्ष केरल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण विराम दिया गया है। प्रतिवर्ष संस्था में ओणम अवसर पर जहाॅं रंग-बिरंगे फूलों की रांगोली बनाई जाती थी वहीं इस वर्ष उन फूलों ने रंगों का स्थान ले लिया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों का अत्यंत भावुक चित्रांकन कर अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया है। जैसा कि सर्वविदित है कि विगत कुछ दिनों से धरती का स्वर्ग अर्थात केरल प्रकृति के प्रकोप को बाढ़ के रूप में झेल रहा है। इस प्रकोप के कारण केरल का जनजीवन पूर्णतः अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षा के पानी ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए जन जीवन, पषु-पक्षी, खेत-खलिहान, घर-मकान जंगल, सड़के, विद्युत सभी को बेहद नुकसान पहुचाया है।
इन विषम परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के लिए चारो ओर से मदद के हाथ उठ रहे हैं। उन्हीं हाथों में अपना हाथ मिलाते हुए सेन थाॅम एकेडमी भी अपनी ओर से सहयोग दे रहा है। इस स्थिति में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण,विद्यार्थी एवं अभिभावकों से प्राप्त सहयोग राशि को मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा कर हम उन सभी आपदा पीड़ितों की सहायता करना चाहते हैं। जिन्होंने अपना सब कुछ आपदा के प्रकोप में खो दिया। सेन थाॅम एकेडमी द्वारा किया जाने वाला यह छोटा सा प्रयास जहाॅं विद्यार्थियों में सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करता है वहीं एक मुश्किल घड़ी में सभी को एक जुट होने का संदेश भी देता है। संस्था आपदा पीड़ित केरल वासियों के लिए किये गए इस अप्रत्यक्ष सहयोग के साथ ईश्वर से यही प्रार्थना भी करती है कि प्रभु केरल वासियों को इस आपदा को सहन करने की असीम शक्ति दे एवं शीघ्र ही जनजीवन पुनः अनुकूल हो सके। इन्हीं दुआओं के साथ एक छोटा सा प्रयास………..

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply