देवास। सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी मे बाल दिवस 14 नवंबर को उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। संचालक शकील कादरी ने बताया कि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थियो के लिए बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती मिश्कात शकील ने पं. जवाहरलाल नेहरू के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाआंे ने विद्यार्थियों के लिए आकर्षक व्यंजनो के स्टॉल लगाए। विद्यार्थियो का उत्साहवर्धन करने के लिए अतिथि के रूप में डॉ. सुषमा अरोरा एवं श्रीमती निवोदिता पोतेकर मेडम उपस्थित रही। प्री-प्रायमरी एवं प्रायमरी के विद्यार्थियो के लिए फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं बिस्किट व चॉकलेट पार्टी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चो ने सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, नेत्रदान, देशभक्ति, रक्तदान, स्वच्छता, वीर पुरूषो की गाथा, पुलिस आदि का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की ओर से बिस्किट व चॉकलेट पार्टी में विद्यार्थियो को विभिन्न प्रकार के बिस्किट और चॉकलेट खिलाई गई।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...

