वशिष्ठ गुरूकुल में श्रीगणेश निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

देवास। वशिष्ठ गुरुकुल में श्रीगणेश निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक जैन(क्षैत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदुषण बोर्ड देवास),पी.सी.उच्चारिया(वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी), दिलीप केशरी (कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी) दिनेश मिश्रा (सचिव अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ) एवं राजेश खत्री संचालक एवं अध्यक्ष (अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अर्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से दसवी के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा स्कूल से प्रदाय मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा को अपने मन के अनुरुप आकर्षक स्वरुप प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को उक्त आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया गया एवं मूर्त रुप दिये गये श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना घर पर हो और साथ विसर्जन भी घर पर हो सके ऐसा संकल्प दिलाया गया। अंत में स्कूल प्राचार्य द्वारा बच्चो को श्रीगणेश जी के स्वरुप की विशेेषता बताते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियो का आभार माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply