देवास। सतपुड़ा एकेडमी में देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में बच्चो ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान केप्टन विनय चौहान, हेड गर्ल्स अनिशा नागर ने श्री पटेल की जीवनशैली पर प्रकाश डाला। शिक्षिका विनु सोनी ने विद्यार्थियो को संबोंधित करते हुए कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ पटेल की आज 144वीं जयंती है। वह देश के महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राजनैतिक नेताओ में से एक है। उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यो की वजह से लोग उन्हें लोह पुरूष सरदार के नाम से जानते है। भारत को एकता के सूत्र में बांधने का श्रेय श्री पटेल को ही जाता है। वह एक दृढ़ निश्चियी व्यक्ति थे। इस वजह से उन्हें भारत का लोह पुरूष भी कहा जाता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियो ने सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया एवं उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्राचार्य नरेश पंचोली एवं संस्था संचालक भानुप्रतापसिंह सेंधव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे। संचालन शिक्षक मुकेश पाण्डे ने किया एवं आभार रविन्द्रसिंह सेंधव ने माना।