देवास/ पद्मजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट विद्यालयए देवास की प्राचार्या श्रीमती चंद्रावती जाधव को आमंत्रित किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 250 विद्यार्थियों ने 100 से अधिक मॉडल एवं चार्ट का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती मंदिर में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ।
अतिथि सत्कार पद्मजा स्कूल की प्राचार्या डॉ. कोमल जैन एवं उप प्राचार्य स्वप्निल जैन द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में स्वप्निल जैन ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रावती जाधव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने के लिए मार्गदर्शित किया। श्रीमती जाधव ने फीता काट कर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन एवं अवलोकन किया। पद्मजा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. कोमल जैन ने श्रीमती जाधव को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। बड़ी संख्या में पधारे पालकगणो ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की द्य इस अवसर पर पद्मजा स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री विकास देशमुख ने किया।