देवास – उज्जैन सहोदया स्कूल काॅम्पलेक्स द्वारा उज्जैन में आयोजित अंतरविद्यालयीन टेबल -टेनिस प्रतियोगिता में ज्ञान सागर अकादमी, देवास की बालिकाओं नें उच्च प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक श्री महेश थाहिरानी, प्राचार्य श्री संदीप महाजन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बालिकाओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रषित की।
यह जानकारी विद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री शेलैन्द्र चैहान एवं सुश्री पूजा सैंधव ने दी।