भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में शीतकालीन क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष क्रिसमस पर्व को सेन थाॅम एकेडमी ने लाल रंग की थीम दी। थीम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर को लाल रंग की विभिन्न वस्तुओं से सजाया गया। साथ ही चारो सदनों ने भी चार काॅर्नर्स को सुसज्ज्ति किया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने लाल रंग की पोषाक पहनकर क्रिसमस पर्व की अगुवाई की।
इस पर्व को मनाते हुए विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्य जैसे रेनडियर डाॅंस, क्रिसमस डांस एवं जिंगल बेल डांस की प्रस्तुतियाॅं दी। प्रभु यीषु के जन्म एवं उनकी महिमाओं पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यालय काॅयर द्वारा केरोल गीत गाकर प्रभु यीषु की आराधना की गई। पर्व का महत्व विद्यालय छात्रा तनु यादव एवं अलीषा खान द्वारा बताया गया साथ ही विद्यालय शिक्षिका श्रीमती मेरी रूमल द्वारा क्रिसमस संदेश दिया गया कि इस पर्व का उद्देष्य केवल स्वादिष्ट पकवान खाना या नये उपहारों के साथ मौज-मस्ती करना ही नहीं है अपितु अभावग्रस्त एवं असहाय लोगो के मध्य खुषियाॅं साझा करना भी है तभी सही मायने में क्रिसमस पर्व सार्थक होता है।
कार्यकम का आकर्षण जिंगल बेल गीत पर भरतनाट्यम षैली में दी गई नृत्य प्रस्तुति थी। कार्यक्रम के अंत में सेंटा ने आकर सभी नन्नें-मुन्नें बच्चों को भाव-विभोर करते हुए चाॅकलेट्स वितरित की। कार्यक्रम का संचालन छात्रा निहारिका जायसवाल एवं छात्र आयुष चैहान द्वारा तथा आभार श्रीमती यामिनी दुबे द्वारा माना गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, निर्देषिका श्रीमती हंसी थाॅमस एवं प्राचार्य श्री ललित कुमार गुलवने ने क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष की हार्दिेक षुभकामनाए प्रेषित की।