देवास/ भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकडेमी में बसंत ऋतु के YELLOW DAY आगमन पर मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर नन्हें – मुन्ने विद्यार्थियों ने पीले परिधान पहनकर बसंत का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन एवं वंदन से हुई द्य पीताम्बरी वस्त्रों एवं आभूषणों से सज्जित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षक एवं मोहक लग रहे थे।
इस अवसर पर बसंत ऋतु प्रिंस एवं प्रिंसेस का चुनाव भी हुआ जिसमे कक्षा JRM से अब्दुल्ला दानिश को प्रिंस एवं कक्षा SRM से अद्विता शर्मा को प्रिंसेस के ख़िताब से नवाज़ा गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका श्रीमती सोनाली गुप्ता एवं आभार श्रीमती दिशिका खट्टर द्वारा माना गया। विद्यालय निर्देशिका श्रीमती हेन्सी थॉमस एवं प्राचार्य श्री ललित कुमार गुलवाने द्वारा सभी को बसंतोत्सव की शुभकामनाएँ दी गई।

