सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल मे विज्ञान, हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन

देवास। नगर के प्रत्येक सामाजिक, सरोकार एवं विद्यार्थी हित की गतिविधियो में अग्रणी रहने वाली संस्था सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल मे विज्ञान, हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्था संचालक शकील कादरी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास की कड़ी मे विज्ञान, हस्तकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियो ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए सोलर रोबोट, पवन चक्की, जू, इंडिपेंडेन्टी सिटी ऑफ ह्युमन, मानव नेत्र, स्कीन माडल, पिरियोडिक टेबल, तोप, हाइड्रोलिक ब्रीज, देवास माडल, स्वच्छ गांव, मार्डन गांव, ट्रेफिक माडल, डीएनए माडल, एनिमल हस्बेंडरी आदि पर आकर्षक वर्कींग माडल बनाए गए एवं हिन्दी भाषा पर आधारित चार्ट एवं माडल, मैथ्स माडल, संस्कृत माडल, क्राफ्ट के अंतर्गत ग्रीटिंग्स, वालपिस, प्लेट्स, बाल्स, वाल हैंगिग्स, माचिस की तिलियो से कलात्मक वस्तुएं, जूट का सामान, वूडन पिसेस, पेपर मेरो, ओरिगेमी, सूखी पत्तियो से सजावट एवं सेल्फी स्टूडियो लगाया गया। जिसमे विद्यार्थियो हेतु फनी फेस, विंग्स बोर्ड, विभिन्न प्रकार के मास्क, वेक्यूम क्लीनर, हाइड्रोलिक बिज, हाइड्रोलिक लिफ्ट, हाइड्रोलिक क्रेन, तोप, एग्जोथर्मर रिएक्शन, मूविंग वेव्स, वेल्डिंग मशीन के चलीत माडल एवं पेब्लर आर्ट्स आदि का विद्यार्थियो ने प्रदर्शन किया।
अतिथियो के रूप मे कौटिल्य ग्रुप के डायरेक्टर मिथलेश यादव, अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के दिनेश मिश्रा, भानुप्रतापसिंह सेंधव आदि ने विद्यार्थियो का उत्साहवर्धन कर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे विद्यार्थियो के साथ-साथ पालको की भी उपस्थिति भी सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या श्रीमती मिश्कात शकील ने किया एवं आभार श्रीमती संध्या चौहान ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply