देवास शहर में मनाए जा रहे यातायात सुरक्षा जागरुकता सप्ताह के अवसर पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता व नियम पालन विषय पर शहर के शासकिय व अशासकीय स्कूल में अध्ययन रत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी रचनात्मकत अभिव्यक्ति का परिचय दिया।
इस अवसर पर कैम्ब्रिज स्कूल के बच्चे भी सम्मिलित हुए तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा सम्मान हेतु विजेता विद्यर्थियों सहित विद्यालय के प्राचार्यो व संचालको को भी आमंत्रित किया गया तथा विद्यालय की कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा कु. निशि शुक्ला ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में शील्ड के रूप में प्रतिक चिन्ह प्राप्त किया वही कक्षा 10 वी की छात्रा कु.पायल वर्मा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य आर.पी. मिश्रा, रितेश मिश्रा, महेन्द्र जैन आदि उपस्थित रहे। प्रचार प्रमुख उक्त जानकारी वीरेन्द्र काजवे ने दी गई।

