प्रथम स्थान अर्जित कर चैम्पियशीप पर कब्जा किया

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध विद्यालयों की अन्तर्विद्यालयीन खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित कर चैम्पियशीप पर कब्जा किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या रीटासिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सतपूड़ा एकेडमी, देवास में आयोजित की गई थी जिसमें देवास, सोनकच्छ, मक्सी आदि सी.बी.एस.ई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी और सतपूड़ा एकेडमी, देवास के मध्य खेला गया जिसमें सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी ने 1 इनिंग से विजयी प्राप्त की।
प्रतियोगिता में विद्यालय की अण्डर 14 बालक आयु वर्ग में अरिजीत संचोरिया, अक्ष दरक, मृदुल शुक्ला, अक्षराज सिंह झाला, आकश डोडवे, तन्मय जायसवाल, आदित्य घोष, मीशु सिसोदिया, विनय ठाकुर, यशस्वीराज, आयुष सिसोदिया, माधव गुप्ता, सौम्य मंधानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलघि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक गजेन्द्र ठाकुर को शुभकामनाए देते हुए बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply