आए दिन हो रहे भीषण अग्निकांड की घटना को ध्यान में रखते हए एबेनेज़र सीनियर सेकन्डरी स्कूल देवास मे स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अग्नि से सुरक्षा हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण फायर मेन अजय दाहिया, अनुभव चन्देल, अमृतलाल चैहान की टीम द्वारा दिया गया, उन्होने (माॅक) अग्नि सुरक्षा का भी प्रदर्शन किया और घर व आफिस में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने पर जोर दिया।
उन्होने विद्यालय, घर व अन्य स्थानों पर आग लगने पर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्था संचालक अशोक जोशी, प्राचार्या श्रीमती अर्चला श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी श्री एल. एन. श्रीवास्तव व समस्त स्कूल शिक्षक उपस्थित थे।

