पद्मजा स्कूल का 35वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं नाटकों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया 390 विद्यार्थियों ने संस्कृति के विविध रंगों को अपनी प्रस्तुतियों में उपस्थित अतिथियों के समक्ष रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मंदिर में दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से हुई द्य छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किये गए। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा लोकप्रिय गीतों जैसे माई भवानी, मन मैं शिवाय, शंकरा रे शंकरा, रजवाड़ी ओढ़नी, चौगाड़ा तारा, टूटे बाजूबंद, अप्सरा आली, वन्दे मातरम आदि पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।
कक्षा नर्सरी से 5 वी तक की प्रस्तुतियाँ शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में तैयार की गई एवं कक्षा 6 से 11 वी तक की प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में अपने प्रशिक्षण के आधार पर स्वयं तैयार की गई। नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण से प्रारम्भ करते हुए वर्तमान समय के ज्वलंत मुद्दों को प्रस्तुत किया गया। एक नाटक में मोबाइल फ़ोन के दुरूपयोग की भयावहता से युवा पीढ़ी को सतर्क किया गया, एक और नाटक में उरी के आतंकवादी हमले एवं सर्जिकल स्ट्राइक को दर्शाया गया।

शाला रिपोर्ट का वाचन विकास देशमुख द्वारा किया गया जिसमें इस सत्र में विद्यालय की उपलब्धियों से दर्शकों को अवगत कराया गया। प्राचार्या डॉ. कोमल जैन ने अपने उद्बोधन में पालकों को अपने बच्चों को सही दिशा में प्रोत्साहित करने की सलाह दी।
गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मान पत्र एवं नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया कक्षा 12 वीं में वाणिज्य संकाय में जिले की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्रा कुण् मीनाक्षी शर्मा को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं में 90: से अधिक अंक अर्जित करने के लिए आठ विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्री स्वप्निल जैन ने अपने उद्बोधन में जानकारी दी की संस्था सौर ऊर्जा के द्वारा अपनी बिजली स्वयं उत्पादित कर रही है, जैन द्वारा बताया गया की पालक हित में पद्मजा विद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र में शिक्षण शुल्क में कोई वृद्धि नहीं कर रहा है। जैन ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या एवं उप प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समस्त स्टॉफ सदस्यों एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन छात्र कपिलांजन जैन, छात्रा कु. प लक जोशी एवं कुण् वैष्णवी धोने द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन जन गण मन के साथ हुआ।

