सेना भर्ती के लिए नि:शुल्क पढ़ाया, 18 का चयन, सम्मान समारोह सम्पन्न

देवास। आर्मी भर्ती के लिए ट्रिकी काम्पीटिशन क्लासेस द्वारा नि:शुल्क कोचिंग क्लास लगाई गई थी। जिसमें 23 बच्चो में से 18 बच्चो का आर्मी मे चयन हुआ। जिनका रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए विक्की मालवीय ने बताया कि आर्मी में चयन होने पर 18 युवाओ का स्टेशन रोड़ से मल्हार स्मृति तक डीजे व ढोल के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मल्हार स्मृति मंदिर तक जुलूस निकाला गया। जहां सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि राहुल शर्मा उज्जैन, नवीन छलोत्रे नायब तहसीलदार एमपी पीएससी एक्सपर्ट एवं कोचिंग डायरेक्टर चंदनसिंह चौहान के माता-पिता द्वारा सेना में चयन हुए सभी 18 युवा सहित उनके परिवारजनो का सम्मान पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं मेडल भेंटकर किया गया। तत्पश्चात वार्षिकोत्सव में कोचिंग के बच्चो द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। जिस पर उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो उठे।
वार्षिकोत्सव में ऐसी प्रतिभाओ ने भी भाग लिया, जिन्होने आज तक मंच पर अपना हुनर नही दिखाया था। कुछ बच्चो ने पहली बार ट्रिकी क्लासेस द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव में अपनी प्रस्तुति देकर नई प्रतिभा को खोजने का कार्य किया। कोचिंग विद्यार्थी जसपालसिंह मालवीय ने बताया कि कोचिंग डायरेक्टर श्री चौहान देशहित में बच्चो को प्रात: 10 से रात्रि 9 बजे नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाते थे। कई बच्चो द्वारा सहयोग करने पर भी वे मना कर देते थे। उनका यह एक जुनून है कि उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे सेना में जाकर देश सेवा करे। कार्यक्रम का संचालन विक्की मालवीय एवं बबीता चौहान ने किया। आभार कोचिंग डायरेक्टर चंदनसिंह चौहान एवं पूजा चौहान ने माना। इस अवसर पर कोचिंग फेकल्टी अजय गेहलोत, जितेन्द्र बामनिया, अजय ठाकुर, बैस सर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियो के परिजन उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply