देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र शब्दार्थ जैन (कक्षा-पहली) ने यूनिफाईड काउंसिल द्वारा आयोजित नेशनल साइंस टेलेंट सर्च परीक्षा 2019 में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान तथा पूरे भारत में 306 रेंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
इसी प्रकार निपूर्ण सोनी (कक्षा-पहली) व अवनि धपकरी (कक्षा-पहली) ने यूनिफाईड काउंसिल द्वारा आयोजित नेशनल साइंस टेलेंट सर्च परीक्षा 2019 में मध्य प्रदेश में तीसरा तथा पूरे भारत में 686 रेंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएॅं प्रेषित की।

