देवास। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सुधा श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययन की निरंतरता अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। परन्तु लॉक डाउन की स्थिति में इस निरन्तरता को बनाये रखना कठिन है।
इसलिये महाविद्यालय ने छात्रों को ऑन लाइन शिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के ऑन लाइन समूह बनाये गए है। सभी विभाग के शिक्षक प्रतिदिन अपने व्याख्यान छात्रों तक पहुचा रहे है। विद्यार्थी अपने संशय एवं जिज्ञासाओ का समाधान भी शिक्षक से ऑन लाइन कर सकेंगे।

