देवास 22 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय एवं नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद रहवासियों को नगर निगम टीम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओं, दानदाताओं से प्राप्त भोजन के पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं, दानादाताओ में कृषि उपज मंडी समिति से 6000, संस्था सिद्धि विनायक (प्रदीप चौधरी) से 2000, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती से 1450, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी से 800, न्यू बालाजी मित्र मंडल से 500, भोजन पैकेट तथा रिजवान डिस्पोजल से 5000 दोने चम्मच, निगम ने प्राप्त कर अर्गस गार्डन में प्रवासी श्रमिकों को किया गया। व्ही. ई. आयसर कमर्शियल प्रा. लि. से 1000, देवास सेवा समिती से 900, संस्था कृपालु परिवार (सुमेरसिह दरबार) से 650, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति से 600, शिवशक्ति सेवा मंडल से 400, गुरूद्वारा सहिब सेवा समिती से 200, गायत्री शक्तिपीठ से 100 भोजन पेकेट तथा सेन्ट्रल इन्डिया ऐकेडमी स्कुल से 2000 रोटी, रमेश कुमार अग्रवाल (रामाश्रय परिवार) से 500 सब्जी पैकेट, शिव एन फुड मिल्क प्लांट (सुनिल कुमावत) से 200 छाछ पैकेट निगम ने प्राप्त किये।
जिनका वितरण वार्ड क्रमांक 11, 16, 40, 41, 32, 33, 34, 35, 1, 19, 18, 37, 28, 29, 22, 23, 13, 30, 31, 43, 26, 27, 44, 45, 6, 7, 8, 9, 2, 39, 25, 12, 15, 4, 14, के क्षेत्रो मे निगम दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सामन्जस्य से किया गया। शहर की सामाजिक संस्था मॉ भगवती ग्रुप (संजय वर्मा) ने 500 रोटी शहर के मुक पशुओं को निगम के सहयोग से खिलाये जाने का कार्य किया गया।