सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

देवास/ जिला संगठन स्काउट मनोज पटेल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट एच एल खुशाल जी के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त के नेतृत्व में स्वच्छ भारत सुंदर भारत अभियान के अंतर्गत देवास शहर को भी स्वच्छ बनाने के लिये प्रातः 8 बजे कालूखेड़ी तालाब पर श्रमदान किया। तत्पश्चात देवास शहर में स्थित महापुरुषों व समाजसेवियों की प्रतिमाओं को स्वच्छ कर उन पर माल्यार्पण किया।


इस अभियान का शुभारंभ गजरा गियर्स चौराहे पर चन्द्रशेखर आजाद, भगतसिंह व राजगुरु,भोपाल चौराहा पर महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, छत्रपति शिवाजी,सिविल लाइन चौराहा इंदिरा गांधी, सयाजी द्वार श्रीमंत तुकोजीराव पवार, शिक्षा विभाग रविन्द्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, जवाहर नगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बालगढ़ अटल बिहारी वाजपेयी, रसूलपुर चौराहा अब्दुल कलाम,उज्जैन चौराहा डॉ भीमराव अंबेडकर सहित शहर में स्थित अन्य समस्त महापुरुषों की प्रतिमा की जल द्वारा सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर आर एस केलकर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम देवास, विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त एवं ब्रांड एम्बेसडर नगर निगम देवास, एन के जोशी जिला उपाध्यक्ष, विशाल जोशी नगर निगम देवास, मनोज पटेल जिला संगठन आयुक्त स्काउट, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, देवकरण सोलंकी, शिवचरण अंगोरिया, श्रीमती कोमल चौधरी, मेहरबान सिंह पारसनिया, महेश सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार मनोज पटेल जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने माना। उक्त जानकारी हेमेन्द्र निगम जिला सचिव भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay