- विपक्ष ने कहा की यह तुगलकी फरमान है जनप्रतिनिधि मौन क्यों?
- आम लोगो ने सोशल मीडिया पर किया विरोध
देवास टाइम्स। दीपावली रौशनी आतिशबाजी का त्योहार है जो वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन दीपावली को लेकर देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने आदेश जारी किये। जिसमें उन्होंने यह स्पष्ट किया कि रात 8:00 के पहले और रात 10:00 के बाद दीपावली पर्व पर कोई व्यक्ति पटाखे नहीं चलाएगा। वही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीनी और विदेशी पटाखे, यहां तक कि किसी धार्मिक चित्र के पटाख़े भी बेचना प्रतिबंधित रहेगा।
दीपावली पर समय रात 8 से 10 का समय जो दिया है उस पर कई लोगों के विचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए हैं। जिसमें उन्होंने इस आदेश का विरोध किया है, यही नहीं लोगों ने कहा है कि दीपावली रोशनी ओर हर्षोल्लास और मिलजुलकर कर मनाने का त्यौहार है। इस पर समय सीमा नहीं होना चाहिए। क्या पटाखे फोड़ने के लिए सिर्फ 2 घंटे उचित है? यही नहीं इस बात को लेकर विपक्ष ने भी प्रशासन का घेराव किया है। विपक्ष ने कहा की यह तुगलकी फरमान है, विधायक सांसद मौन क्यों? अब देखना यह है की इस आदेश का दीपावली पर कितना पालन होता है।


