देवास। इंडियन बैंक द्वारा मंगलवार को आयोजित ऋण अभियान के अंतर्गत ग्राहकों को विभिन्न ऋणों के संबंध में जानकारी दी गई तथा एमएसएमई ऋण के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को एमएसएमई ऋण मंजूर किए गए। इस अवसर पर अमरजीत सिंह हीरा, अंचल प्रबंधक, शिवनीत शर्मा, मुख्य प्रबंधक, प्रियंक जैन, मुख्य प्रबंधक सहित इंडियन बैंक की देवास स्थित दोनों शाखाओं के शाखा प्रबंधक जगन्नाथ प्रधान व श्री पृथ्वीभान भी उपस्थित थे।
श्री हीरा ने बताया कि सितंबर माह में शुरू की गई हमारी उत्सव धमाका नामक योजना को आगामी दिसंबर, 2021 तक चलाया जाएगा, जिसमें इंडियन बैंक, भोपाल अंचल के अंतर्गत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, बुरहानपुर, खरगौन, रतलाम, सीहोर, खंडवा आदि विभिन्न स्थानों पर स्थित अपनी 91 शाखाओं के माध्यम से विभिन्न शहरी व अर्ध शहरी क्षेत्रों आदि में आवास बनाने, प्लॉट / मकान खरीदने हेतु आवास ऋण के अलावा वाहन ऋण व सूक्ष्म, लघु व मध्यम लघु उद्योगों के विकास एवं वृद्धि को ध्यान में रखते हुए एमएसएमई ऋण आसान शर्तों व वाजिब ब्याज दर पर मुहैया कराने पर विशेष ज़ोर दे रहा है । ग्राहक अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क कर विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं ।

