वृत टोंकखुर्द के ग्राम डिंगरोदा में 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर, आरोपी को किया गिरफ्तार
————
देवास 12 नवम्बर 2021/ देवास जिले में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वृत्त टोंक खुर्द के ग्राम डिंगरोदा में आबकारी विभाग की टीम ने 04 प्लास्टिक की केनो में 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। हाथ भट्टी मदिरा आरोपी द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के अधिपत्य से जप्त मदिरा का मूल्य लगभग 12000 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, दीपक तटवाड़े, सैनिक केदार चौधरी एवं संजय शर्मा आदि सम्मिलित थे। आबकारी विभाग द्वार जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

