कलचुरि युवा संगठन का दीपावली मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल

देवास। कलचुरि युवा संगठन द्वारा राजराजेश्वर कार्तवीर्य श्री सहस्त्रबाहु भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संगठन अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि 14 नवंबर, रविवार को एबी रोड़ बस स्टेण्ड के पास स्थित मालवी सेन समाज धर्मशाला में प्रात: 9 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक नितेश जायसवाल एवं नीलम जायसवाल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उक्त आयोजन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी होगा, जिसमें विवाह योग्य युवक-युवती अपना परिचय मंच के माध्यम से देंगे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशालियों का सम्मान किया जाएगा। संगठन ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay