देवास। कोतवाली थानांतर्गत शांतिपुरा में किराये के मकान में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ वहीं पर रहने वाले एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर कई बार दुष्कर्म किया। जब नाबालिग प्रताडि़त हो गई तो उसने शनिवार को अपनी मां के साथ आकर कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी विजेंद्र पिता लाखन सोलंकी निवासी ग्राम खोयरा तहसील सोनकच्छ के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 506 भादवि एवं पास्को एक्ट की धारा 3/4, 5-एल/6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवझिरी उदयनगर जिला देवास की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शांतिपुरा में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है, जिसकी दोस्ती कुछ समय पूर्व पास के मकान में किराये से रहने वाले विजेंद्र पिता लाखन सोलंकी निवासी ग्राम खोयरा ग्राम पंचायत तालोद तहसील सोनकच्छ से हो गई थी। इसके बाद गत 12 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे विजेंद्र नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने रूम पर ले गया और उसके साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिये। इसके बाद लगातार वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब नाबालिग प्रताडि़त होने लगी तो उसने विजेंद्र से बात करना बंद कर दी, किंतु फिर भी वह उसे फोन लगाकर परेशान करता रहा। इसी प्रताडऩा से तंग आकर शनिवार को पीडि़ता ने अपनी मां के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर विजेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। इस संबंध में टीआई उमराव सिंह ने बताया कि फिलहाल पीडि़ता के बयान पर हमने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

