देवास की डांस अकादमी से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 बच्चो का हुआ चयन

द सॉल डांस अकादमी के 12 बच्चों ने जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीत कर देवास और मध्यप्रदेश का नाम गौरवांवित किया है। द सॉल डांस अकादमी के डायरेक्टर और इन इन बच्चों के गुरू रवि सिंह (आर.वी.) ने बताया कि इनका प्रशिक्षण पिछले दो सालों से द सॉल डांस अकादमी पर चल रहा है। डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के कॉर्डिनेटर संदीप जाधव और मध्यप्रदेश के सचिव अश्विनी जाधव की मदद से ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप जो की लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी (एल. पी. यू.) जालंधर, पंजाब में अक्टूबर 2021 में आयोजित हुई थी। जिसमें अनिकेत मोहिते, प्रियल तिवारी, अवनी विष्नानी, अनन्या भटनागर, वंश श्रीवास्तव, लक्ष खेड़े, मनु बाजोरिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वही सोनाक्षी शर्मा, दीपशिखा मुकाती, अंश श्रीवास्तव, तोशनी डागा ने रजत पदक हासिल किए तथा हेमंत खेड़े ने कांस्य पदक हासिल किया।

सभी बच्चों के अभिभावकों ने रवि सिंह सर को धन्यवाद दिया और बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। रवि सिंह ने देवास डिस्ट्रिक डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश, का आभार प्रकट किया। ये सभी बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काठमांडू , नेपाल के लिए चयनित हुए है।

Post Author: Vijendra Upadhyay