सेवा भारती ने प्राईम हास्पिटल में भेंट किया वेंटीलेटर

देवास। संस्था सेवा भारती द्वारा प्राईम हास्पिटल को एक वेंटीलेटर भेंट किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर के मुख्य आतिथ्य एवं विभाग संघ चालक कैलाश चंद्रावत एवं प्रांतीय सचिव सेवा भारती अजय वैशंपायन के विशेष आतिथ्य में प्राईम हास्पिटल को एक वेंटीलेटर भेंट किया गया।

अतिथियों का स्वागत हास्पिटल के संचालक डॉ. पवन चिल्लोरिया ने तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर वेंटीलेटर मशीन का पूजन कर वेंटीलेटर मशीन अस्पताल प्रबंधन को सौंपी। श्री अभ्यंकर ने कहा कि कोरोना काल में वेंटीलेटर की कमी को दृष्टिगत रखते हुए सेवा भारती ने प्राईम हास्पिटल के सेवा कार्यो को देखते हुए चिकित्सा में मदद के लिए भेंट की है जिससे कि रोगियों को मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कोरोना काल में सेवा के लिए अस्पताल प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला कार्यवाह सतीश शर्मा, ग्राम विकास टोली सदस्य अशोक जाधव, नगर प्रमुख नागेन्द्रसिंह व सेवा भारती के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.एस. दुबे ने किया तथा आभार हास्पिटल प्रबंधक  नितिन सूर्यवंशी एंव आशीष चौहान ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay