आजादी के अमृत महोत्सव के आइकोनिक वीक वेद वेयर हाउस, राजोदा में मनाया गया

देवास। देश के प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय खाद्य निगम, उज्जैन द्वारा मातृशक्ति/वेद वेयर हाउस राजोदा  में अमृत महोत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए एफसीआई का आभार माना। आमजन को केंद्र की अन्य योजनाओं के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में पधारे विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल द्वारा कोरोना महामारी के दौरान केंद सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी जी की इस योजना का सफल क्रियान्वयन हेतु एफसीआई के साथ-साथ वेयर हाउस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं।

भाजपा जिला मंत्री विकास गिरि ने अमृत महोत्सव मनाने के कारणों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उज्जैन मंडल प्रबंधक समर वर्मा ने द्वारा बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक एफसीआई निर्बाध रूप से खाद्यान्न की आपूर्ति कर रहा हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जगदेव सिंह पंवार ने बताया की कोविड 19 के दौरान हमने कई साथी भी खोये, किन्तु पीएमजीकेवाई के क्रियान्वयन में कोई कोताही नही बरती। उपस्थित सभी अतिथियों तथा एफसीआई की टीम ने आज के सफल आयोजन के लिये मातृशक्ति/वेद वेयर हाउस के संस्थापक हरिसिंह ठाकुर तथा वेद प्रकाश ठाकुर का आभार माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay