प्रवीण श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

देवास। कायस्थ महासभा जिला देवास के पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र निगम ने बताया कि कायस्थ महासभा जिला देवास के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रवीण श्रीवास्तव की जन्म जयंती 21 नवम्बर के अवसर पर श्री चित्रगुप्त चौराहा ए बी रोड़ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव खंडेलवाल जिलाध्यक्ष भाजपा देवास थे। अध्यक्षता देवास शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज राजानी ने की। विशेष अतिथि के रूप विजय श्रीवास्तव पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, शशिमोहन श्रीवास्तव सेवा निवृत्त न्यायाधीश, रत्नेश श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री कायस्थ महासभा, सुशील निगम संभाग प्रभारी थे।

इस अवसर पर श्रीवास्तव परिवार द्वारा कायस्थ कुल गौरव श्रद्धेय स्व. लालबहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया गया एवं स्व.प्रवीण श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीपप्रज्वलन भी किया । शब्दों से स्वागत कु चित्रांशी श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत तश्मी प्रवीण श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव,अनिल श्रीवास्तव, सुदेश सांगते, शशि प्रदीप खरे, अशोक निगम,पवन श्रीवास्तव दरबार,दीपक श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव आदि ने किया। परिवारजनों द्वारा अतिथियों के करकमलों द्वारा स्मारिका का भी विमोचन किया एवं स्कूली छात्रों को बेग एवं संस्था माँ राजराजेश्वरी, श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति, महिला प्रदेश अध्यक्ष वीणा सक्सेना, सुशील निगम को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री राजानी ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रवीण श्रीवास्तव शिक्षा, खेल, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लोगों के लिए भलाई के कार्य सतत से अंतिम समय तक किया। उनके अधूरे कार्य अब उनका परिवार कर रहा है उनके सपनों को हम सबको मिलकर पूरा करना है। श्री खंडेलवाल ने संबोधन में कहा कि प्रवीण जैसी शख्सियत बिरले ही जन्म लेती है, उन्होंने अपने आत्मबल से समाज का उत्थान करने का बीड़ा उठाया था। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल सोलंकी किया। आभार हेमेन्द्र निगम ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay