वार्डो में पार्षदों के काम नहीं होने को लेकर भाजपा कार्यालय पर पहुंचे पार्षद

-दूसरी ओर कांग्रेस पार्षद दल भी बैठा धरने पर

देवास। वार्डो में पार्षदों के काम नहीं होने पर भाजपा कार्यालय पर पार्षद पहुंचे। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल को अपनी समस्या बताइए। इसके बाद में नगर निगम महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पार्षदों ने वार्डो की समस्या से अवगत कराया।
पार्षदों का कहना था कि वार्ड में लाइट की समस्या है कई जगह जलभराव हो जाता है जहां भाजपा कार्यालय पर निगमायुक्त को इन समस्याओं से अवगत कराया।
निगमायुक्त ने मीडिया के सवाल पर स्पष्ट किया कि हम अधिकारी तो मंदिर, मस्जिद, कार्यालय कही भी चले जाते है। हम तो कांग्रेस कार्यालय भी गए है।

वहीं दूसरी और नगर निगम कार्यालय में कांग्रेसी पार्षद भी धरने पर बैठे। जहां कांग्रेस पार्षदों ने नारेबाजी की। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेसी पार्षद की सुनी नहीं जा रही है वार्ड में लाइट की समस्या जलभराव की समस्या सहित कई समस्याएं व्याप्त है। बता दें कि बीजेपी के पार्षद हो या कांग्रेस के पार्षद दोनों ही जन समस्याओं को लेकर आज नगर निगम की कार्य प्राणिली के विरोध में नजर आए।

Post Author: Vijendra Upadhyay