लवजिहाद गैंग को देवास पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास। देश भर में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने व मुस्लिम युवकों से निकाह कराने का षड्यंत्र चल रहा है, जिसे सामान्य तौर पर लव-जिहाद का नाम दिया गया है। इस तरह का लव-जिहाद देवास जिले में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। ऐसी ही एक गैंग का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। हालांकि एक आरोपी राजनीतिक संरक्षण के चलते बच गया है। गौरतलब है कि नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन में नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोजबीन व संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया व सीएसपी दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई अजय गुर्जर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग बालिका को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि गायत्री नगर में रहने वाली एक हिंदू लड़की को ऑटो रिक्शा चलाने वाला शब्बीर खान व उसकी पत्नी ने गत 23 सितंबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया और मीठा तालाब के समीप एक घर में ले गए, यहां पर रात भर नाबालिग को रखा और अगले दिन सुबह मंदसौर ले जाया गया। वहां से आधार कार्ड बनाने के लिए इंदौर और देवास भी दो-दो बार लाया गया और इस नाबालिग लड़की का फर्जी आधार कार्ड भी इंदौर में बनवा लिया, जिसमें उसकी उम्र 20 वर्ष दर्शाई गई। इसके बाद उसका निकाह कराने का प्रयास किया गया और 5 लाख रुपये में बेचने का सौदा भी किया गया, किंतु इससे पहले ही पुलिस को सुराग हाथ लग गए और इस मामले में लिप्त आरोपी फरहीन पति जफर खान नूसरत नगर देवास, जफर पिता रुबाब खान निवासी नूसरत नगर और अकील पिता बशीर खां निवासी पत्थर मुंडला इंदौर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धारा 143 (4) 140 (३), 87, 142, 127 (4) एवं मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 221 की धारा 3/4 में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, किंतु शब्बीर व उसकी पत्नी पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों के प्रयास के बाद ही इस मामले का खुलासा हुआ है।

Post Author: Vijendra Upadhyay