अनुभव पंण्डया ने सी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

अनुभव पंण्डया ने सी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

देवास। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2025 की चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी . ए .) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों में नागर के प्रतिभाशाली छात्र अनुभव पंड्या पिता डॉक्टर प्रदीप पंड्या ने सी.ए. परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। अनुभव पंड्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। जैसे ही परिणाम की जानकारी मिली, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने इसे अक्षत की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अनुभव की इस सफलता से नगर के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। परिवारजनों, इष्टमित्रों एवं नगर वासियों ने अनुभव पंड्या को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay